कानपुर का एक अनोख बाग जहां लोग पेड़ों को गोद लेकर दे रहे प्रकृति-प्रेम का संदेश

0
Life-Garden-Kanpur-Journalist (2)

JIMMCDESK(ABHINAV AWASTHI) कानपुर/घाटमपुर के भीतरगांव विकास खंण्ड क्षेत्र के बिरहर गांव में एक ऐसा अनोखा बाग जहां लोग पौधों को गेद लेकर देते हैं पृकति-प्रेम का संदेश। पृकति के जज्बे में दो सगे भाईयों ने नौकरी छोड़ 20 बीघे की भूमी में देशी-विदेशी किस्म के 3,000 से भी अधिक पेड़-पौधों का अनोखा बाग तैयार किया है। जहां पर पर्यावरण के साथ पुण्य की भी पैदावार हो रही है।

बगीचे को गोद लेते पूर्व कानपुर डीएम विशाख जी

अब खबर विस्तार से…

घाटमपुर क्षेत्र के बिरहर गांव निवासी हरी मिश्र व ओम मिश्र ने नौकरी छोड़कर मिट्टी से खेलते रहे। 20 बीघे की जमीन में तरह-तरह के पौधों से लाईफ-गार्डन को सजाया है। यहां पर एप्पल बेर,किन्नू,मियाजाकी आम,देशी आम,कटहल,पृकति की ताजी हरीं सब्जियां सहित आदि शुद्ध-देशी लाभदायक फलों के पेड़ बाग पर लहला रहें हैं।

जन्म दिवस पर लोग पेड़ को गोद लेके काटते हैं, केक

लाइफ-गार्डन पर लोग अपने जन्म दिवस पर बाग में आकर पौधों को गोद लेकर केक काटते हैं। यहां पर कानपुर के पूर्व डीएम विशाख जी सीडीओ सुधीर कुमार ने पौधों को गोद लिया हैं। साथ ही बागवानी के मालिक हरी मिश्र और ओम मिश्र को पृकति को लेकर हार्दिक शुभकामंनाए दी हैं।

लाइफ-गार्डन में पौधों के सामने लगीं नेम प्लेट

घाटमपुर एसडीएम व नर्वल एसडीएम सहित आदि अधिकारी कर चुके हैं, बाग का निरिक्षण

घाटमपुर उपजिलाधिकारी अविचल प्रताप सिंह व नर्वल के उपजिलाधिकारी विवेक मिश्र तहसीलदार अंकिता पाठक सहित आदि अधिकारीगण लाइफ-गार्डन पहुंच कर निरिक्षण किया है। बाग को देख कर उनका मन खिल उठा काफी देर तक अधिकारी बाग पर ही ठहरे रहें,और बाग के मालिक हरी मिश्र की बागवानी को लेकर काफी प्रशंसा की। वहीं बिरहर लाइफ-गार्डन को नंबर वन बाग बनाने के लिए पत्रकार हरी मिश्र को सीडीओ दीक्षा जैन,महापौर प्रमिला पाण्डेय ने उन्हे सम्मान प्रदान किया,लोग दूर-दूर से बाग देखने पहुंच रहें हैं।

बाग की जानकारी देते हरी मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *