बारिश के मौसम आने से पहले देता है, बरसात का संकेत

0
img_3644-1-e1613021701325

घाटमपुर के भीतरगांव के ब्लॉक के अंनतर्गत बेहटा बुजुर्ग गांव स्थित जगन्नाथ मंदिर

Jimmc News Desk (Abhinav Awasthi) कानपुर/घाटमपुर तहसील क्षेत्र भीतरगांव विकास खंण्ड के अंतर्गत बेगटा बुजुर्ग गांव स्थित एक ऐसा मंदिर जो बारिश के मौसम के आने से पहले ही देने लगता है बरसात का संकेत। वैसे तो आपने भारत में कई अलग और अनोखे मंदिरों के बारे में सुना और पढ़ा होगा। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे चमत्कारी मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो बारिश की भविष्यवाणी को लेकर प्रसिद्ध है। इसी मंदिर से आसपास रहने वाले लोग बारिश के आने का अंदाजा लगाते हैं। ये मंदिर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से लगभग 120 किलोमीटर दूर, कानपुर जिले के घाटमपुर तहसील के बेहटा गांव में स्थित है। ये मंदिर भगवान जगन्नाथ का मंदिर है। आइए जानते हैं इस मंदिर के बारे में।

अब खबर विस्तार से…

यह मंदिर देखने में कुछ अलग ही लगता है।  इसका गुंबद बंगाल और ओडिशा के मंदिरों की तरह गोलाकार है। मंदिर रहस्यों से भरा हुआ है और कई सालों से वैज्ञानिक और जानकार इस मंदिर के रहस्य को लेकर हैरान हैं। लेकिन कोई वैज्ञानिक इस मंदिर का रहस्य नही जान सका है। माना जाता है कि इस मंदिर का निर्माण 11वीं सदी में किया गया था। यह मंदिर बरसात के पहले ही छत पर लगे पत्थरों से पानी की बूंदे टपकने लगती हैं। जिससे किसांनो को पता चल जाता है, इस बार कैसी बरसात होनी है। वैसे ही किसान खेती-बाड़ी की तैयारियां करने लगते हैं। विगत वर्ष होने वाली जग्गनाथ रथ यात्रा वाले दिन भगवान जग्गनाथ जी की यात्रा भव्य तरीके से रथ से निकाली जाती है। जिसमें हजारों की तादाद में भक्त उमड़ते हैं। यह मंदिर पुरातत्व विभाग की निगरानी में हैं।

मंदिर की छत से टपकती पानी की बूंदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *