NYK Youth Fest: वृक्षारोपण महोत्सव के साथ युवा उत्सव@2047, छाए रहे सीएसजेएमयू, डीएवी और जागरण के विद्यार्थी

0
NYK Youth Fest

महिला विकास एवं बाल पोषण राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला के साथ युवा उत्सव के विजयी प्रतिभागी

NYK Youth Fest: नेहरू युवा केन्द्र संगठन कानपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार तथा जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में युवा उत्सव India@2047 का आयोजन किया गया। जिसमें अखिल भारतीय युवा प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का पहला चरण युवाओं की जबर्दस्त भागीदारी के साथ सम्पन्न हुआ।

Yuva Utsav

जागरण एजुकेशन फाउण्डेशन के साकेत नगर स्थित कैम्पस में आयोजित NYK Youth Fest समारोह में महिला कल्याण एवं बाल पुष्टाहार राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला, छत्रपतिशाहू जी महाराज कानपुर विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) के कुलपति प्रो.(डा.) विनय पाठक, चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसए) कानपुर के कुलपति प्रो.(डा.) आनन्द कुमार सिंह उपस्थित रहे।

राज्य मंत्री प्रतिभा शुक्ला व कुलपति प्रो.(डा.) विनय पाठक ने विजयी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट प्रदान कर आशीर्वाद दिया।

NYK Youth Fest में Minister Pratibha Shukla क्या बोलीं

महिला कल्याण राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला ने कहा कि विकसित युवा और विकसित भारत का संकल्प युवा प्रतिभाओं को साथ लेकर ही पूरा किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं। युवा शक्ति ही आजादी के अमृत काल में लिए गए पंच प्राण के संकल्पों को पूरा करने की सामर्थ्य रखती है।

CSA VC Pro Anand Kumar Singh

सीएसए के कुलपति प्रो. (डा.) आनन्द कुमार सिंह ने कहा कि 90 के दशक के भारत की विदेशों में छवि और आज के सशक्त भारत की छवि पेश कर युवाओं को विकसित भारत का महत्व बताया। उन्होंने विरासत पर गर्व और एकता की ताकत के महत्व को भी बताया जिनके आधार पर विकसित भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा विकसित भारत का आधार कृषि ही रहेगी।

CSJMU VC Pro. Vinay Pathak

कानपुर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डा.) विनय पाठक ने युवाशक्ति के इस संगम में बहुत ही सरल ढंग से बताया कि तकनीकी राष्ट्रवाद भारत गौरव और भारतीय राष्ट्रीयता का नव प्राणतत्व है और विकसित भारत 2047 का मूल मंत्र है। उन्होंने कहा कि तकनीकी-राष्ट्रवाद की सोच तकनीकी नवाचार और क्षमताओं को सीधे देश की राष्ट्रीय सुरक्षा, आर्थिक समृद्धि और सामाजिक स्थिरता से जोड़ती है।

nyk-youth-fest

MLA Mahesh Trivedi

इस अवसर पर उद्घाटन सत्र के मुख्य अतिथि विधायक महेश त्रिवेदी ने युवा शक्ति को देश का आधार बताते हुए कहा कि देश को दिशा देने का काम युवा शक्ति करती है। युवा राष्ट्र के भावी निर्माता हैं। इन्हीं पर देश का भविष्य निर्भर है।

nyk-youth-fest

NYK Regional Director (Central Zone) Srikant Pandey

नेहरू युवा केंद्र संगठन के रीजनल डायरेक्टर (सेंट्रल जोन) श्रीकांत पांडे ने आजादी के अमृत काल, युवा शक्ति और युवाओं के दृढ़ संकल्पों का जिक्र करते हुए आजादी के बलिदान देने वाले शहीदों का उल्लेख किया।

उन्होंने कहा कि युवाओं को सपनों को देखना और उन्हें पूरा करना आता है इसके लिए वह किसी भी सीमा तक जा सकते हैं।

BJP Leader Venuranjan

भाजपा व शिक्षक नेता वेणुरंजन ने नेहरू युवा केंद्र और जागरण परिवार के साथ अपने सम्बंधों को याद कर युवाओं के लिए आयोजित प्रतिस्पर्धा पर खुलकर चर्चा की। और इसे युवाओं के संकल्पों का प्राणतत्व बताया।

nyk-youth-fest Kanpur

Pro. Kusum Varma

अतिथियों के स्वागत में अतिथि देवो भव की परंपरा में राम स्तुति से कुसुम वर्मा के नेतृत्व में कुसुम, मुस्कान और तन्मया राय द्वारा नृत्य प्रस्तुत कर किया गया।

nyk-youth-fest Kanpur

इस दौरान नेहरू युवा केंद्र के युवा उत्सव के सह आयोजक जागरण एजुकेशन फाउंडेशन के परिचय पर आधारित एक फिल्म प्रदर्शित की गई। एक अन्य फिल्म युवा उत्सव की थीम पंच प्राण के तत्वों को परिभाषित करती दिखायी गई।

प्रतियोगिताओं के नतीजे

फोटोग्राफी

फोटोग्राफी के जूरी पैनल में महेंद्र त्रिपाठी, प्रभु झिंगरन, दुर्गेश पाठक ने आई प्रविष्टियों की स्क्रूटनी की तथा महेंद्र त्रिपाठी ने विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की। जिसमें हर्षित गुप्ता प्रथम, प्रियदेव द्वितीय व खुशी पांडे ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

काव्य लेखन

काव्य लेखन की प्रतिस्पर्धा में चंद्रशेखर मिश्र, उमेश पाठक, निमिष कपूर ने प्रतिभागियों की काव्य प्रतिभा के आधार पर मार्क्स दिये। श्री उमेश पाठक ने तीन विजयी प्रतिभागियों के नाम की घोषणा की जिसमें अभय शुक्ल प्रथम, श्रेया वाजपेयी द्वितीय व आर्यन जायसवाल को तृतीय स्थान मिला।

पेंटिंग

पंच प्राण थीम पर आयोजित पेंटिंग स्पर्धा में प्रो. (डा.) कुसुम वर्मा, सुश्री शैफाली दीक्षित व डा. सुचिता त्रिपाठी ने प्रविष्टियों की स्क्रूटनी कर तीन विजयी प्रतिभागियों के नामों का एलान किया जिसमें क्रमशः श्रेया वर्मा प्रथम, इशा गुप्ता द्वितीय व अभिषेक कश्यप तृतीय रहे।

डिक्लेमेशन स्पीच

इसी तरह डिक्लेमेशन स्पीच में डा. चंद्रकेश, डा. विष्णु शुक्ला, डा. योगेंद्र पाण्डेय ने प्रतिभागियों की प्रस्तुति के आधार पर निर्णय लिया। डा. योगेंद्र पाण्डेय ने अनन्या तिवारी प्रथम, खिजरा खान द्वितीय, दीपांशी धीमान तृतीय के नामों की घोषणा की।

कल्चरल ग्रुप

कल्चरल ग्रुप परफार्मेंस में फेम डांस ग्रुप कानपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अन्य प्रतिभागियों की प्रस्तुति सामान्य रही।

सहयोग

राष्ट्रीय सेवा योजना की डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर संगीता सिरोही, JIDA डायरेक्टर अमरदीप सिंह, JIM डायरेक्टर डा. दिव्या चौधरी, Jagran कालेज ऑफ साइंस, आर्ट और कामर्स की प्रधानाचार्य डा. अस्मिता दुबे का युवा उत्सव के आयोजन में विशेष सहयोग रहा।

अंत में धन्यवाद ज्ञापन नेहरू युवा केंद्र संगठन कानपुर के उप निदेशक अजय कुमार गुप्त ने किया।

वृक्षारोपण महोत्सव

युवा उत्सव में वृहत वृक्षारोपण का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय कानपुर के कुलपति प्रो. (डा.) विनय पाठक ने पौधे लगाए।

NYK Youth Fest 1
वृक्षारोपण करते अतिथि।

JEF के सीईओ डा. जेएन गुप्त व जागरण कालेज ऑफ साइंस, आर्ट और कामर्स की प्रधानाचार्य डा. अस्मिता दुबे भी उपस्थित रहीं। एनएसएस की डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर संगीता सिरोही, चंद्रशेखर मिश्र और जिम्सी डायरेक्टर डा. उपेन्द्र ने भी अलग अलग प्रजाति के वृक्षों को लगाया।

संदेश

वन ही जीवन है।इंसान को यदि इस धरती पर जीवित रहना है तो उसे सांस लेने की जरुरत है यदि सांस लेने में ऑक्सीजन नहीं होगी तो हम जीवित भी नहीं होंगे। जिस तरह से रहना, खाना, पीना, सोना जरुरी है वैसे ही सांस लेना भी अति आवश्यक है। सांस लेने का एकमात्र जरिया है वृक्ष। यदि वृक्ष नहीं होगें तो हम ताजा सांस नहीं ले सकते, हमें जरुरी तत्वों की प्राप्ति नहीं होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *