जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट में National Symposium 2023 का आयोजन

0
National Symposium 2023

सोमवार को जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट साकेत नगर कानपुर द्वारा आयोजित नेशनल सिंपोजियम 2023

कानपुरः जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ़ मैनेजमेंट साकेत नगर कानपुर के स्थानीय लक्ष्मीदेवी सभागार में Budget Outreach –Vision 2047” विषय पर National Symposium 2023 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ स्व. पूर्णचन्द्र गुप्त एवं स्व. योगेंद्र मोहन गुप्त के चित्र पर माल्यार्पण तथा दीप प्रज्ज्वलित कर अतिथियों के स्वागत के साथ हुआ। कार्यक्रम के वरिष्ठ एवं योग्य वक्तागणों में प्रमुख रूप से सी.ए. सुधींद्र जैन- टैक्स विशेषज्ञ सी.एस. गोपेश साहूEx Chairman PCS  Committee of Kanpur Chapter of the ICSI, श्री. एस. के. अग्निहोत्री Sr. Assistant Director, MSME, मिस कीर्ति श्रॉफ Educationalist, Consultant & Trainer आदि ने सम्बंधित विषय पर अपने -अपने विचार प्रस्तुत किये ।

ये रहे उपस्थित

इस बजट सिम्पोजियम कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीमती रितु गुप्ता, वाईस चेयरपर्सन, जागरण एजुकेशन फाउंडेशन ,डॉ. जे.एन. गुप्ता सी. ई. ओ. जागरण एजुकेशन फाउंडेशन, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की निदेशक डॉ. दिव्या चौधरी एवं डीन एकेडेमिक्स डॉ. अनिल कुमार सिंह, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन के निदेशक डॉ. उपेंद्र पाण्डेय, जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ डिजिटल एनीमेशन के निदेशक श्री. अमरदीप सिंह जागरण डिग्री कॉलेज की प्राचार्या डॉ अस्मिता दुबे एवं समस्त संकाय के शिक्षक गणों सहित सभी छात्र -छात्राएं उपस्थित हुए।

बजट की अहम जानकारियों से अवगत कराया

National Symposium 2023 कार्यक्रम में बजट सर्वे रिपोर्ट का विश्लेषण करते हुए जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट की एम. सी. ए. फाइनल ईयर की छात्रा वैष्णवी जायसवाल ने प्रस्तावित बजट 2023 -24 में शामिल की गयी अहम जानकारियों से अवगत कराया जिसमें गरीब एवं मध्यम श्रेणी के लोगों को सरकार द्वारा वरीयता के अवसर प्रदान करने की बात कही।

टैक्स स्लैब से जुड़ी अहम जानकारियां

प्रथम सत्र के वक्तागणों में अपना सम्बोधन प्रस्तुत करते हुए सी.ए. सुधींद्र जैन टैक्स विशेषज्ञ ने बजट का विश्लेषण कर कुछ महत्वपूर्ण अहम पहलुओं पर अपने विचारों को साझा किया। उन्होंने बताया कि बीते गत वर्ष -2022 -23   में कोरोना वैश्विक महामारी के कठिन दौर में अनेक व्यापारिक एवं उद्यमपरक दृष्टिकोण से हम आगे बढ़ने के निरंतर प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि किसी भी उद्यम में सफल होने के लिए उसकी आधारभूत संरचना आवश्यक होनी चाहिए। ओल्ड रिजीम एवं नवीन रिजीम ,टैक्स स्लैब से जुड़े सेक्शन 844ए.डी. तथा 844 ए.डी.ए. के बारे में कई अहम जानकारियों को भी साझा किया।

सबसे बड़ा निर्यातक बनने की राह पर

National Symposium 2023 के द्वितीय सत्र पर बोलते हुए सी.एस. गोपेश साहू ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष की भांति वर्ष -2023 -24 में वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत किये गए प्रस्तावित बज़ट विज़न -२०४७ की तुलना करते हुए बताया कि सत्रवीं शताब्दी में भारत की जी डी पी ब्रिटिशकाल में ४% से भी कम रही।

वर्तमान में भारत अन्य देशों की तुलना में सबसे बड़ा निर्यातक बनकर विकास की राह पर चलने की ओर अग्रसर है ।

उन्होंने छोटे उद्यमों को सफल बनाने के दृटिकोण से युवा वर्ग के लोगों रोजगार की दिशा में आर्थिक मदद देने तथा नयी स्टार्टअप योजनाओं में अवसर प्रदान करने की ओर सरकार का एक सराहनीय कदम है। उन्होंने आई. टी. के क्षेत्र में आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, ड्रोन, जैसी विभिन्न उपयोगी तकनीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

रोजगारपरक अवसर

तृतीय सत्र में श्री. एस. के. अग्निहोत्री ने अपने विचार व्यक्त करते हुए पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की।      

एम.एस.एम.ई. मंत्रालय द्वारा छात्र /छात्राओं के लिए किसी भी छोटे उद्धयम को स्थापित करने के लिए सरकार ने रोजगार परक अवसर मुहैय्या कराये हैं जिसके तहत मोबाइल एप्प में रजिस्ट्रेशन के द्वारा कोई भी उद्यमी नयी -नयी स्कीमों से जुड़कर रोजगार के अच्छे अवसर प्राप्त कर सकता है। एम.एस.एम. ई. सेक्टर में माइक्रो इकॉनमी का शेयर ९५ % है। वर्तमान में चीन के बाद भारत दूसरे नंबर विधमान है। भारत देश में अभी तक ६.५ करोड़ लोग जुड़ चुके हैं। वित्तीय वर्ष 2023  -24 में सरकार द्वारा आर्थिक मदद प्रदान करने के प्रयासों एवं विभिन्न इकाईयों में निवेश को २५ % से ज्यादा वृद्धि की है। 

शिक्षा नीति में बदलाव

National Symposium 2023 के अंतिम सत्र को सम्बोधित करते हुए मिस कीर्ति श्रॉफ ने कहा कि अपने विषय से सम्बन्धित विचार व्यक्त किये। उन्होंने छात्र /छात्राओं को बताया कि शिक्षा नीति में हुए बदलावों के तहत किस प्रकार हम रोजगारपरक अवसर ढूढ़ सकते हैं। एम. सी. ए. एवं एम. बी. ए. संकाय के छात्र -छात्राओं ने आयोजित प्रश्नावली सत्र के उपरांत अपने समाधानों को प्राप्त किया । कार्यक्रम के अंत में एम. सी. ए. एवं एम. बी. ए. संकाय के छात्र -छात्राओं ने अपने विषयों से सम्बन्धित पेपर्स को प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम का संचालन संस्थान की एम. बी. ए. संकाय की असिस्टेंट प्रोफेसर मिस प्रिया चोपड़ा अरोड़ा ने किया। कार्यक्रम का आयोजन संयोजक डॉ. दिव्या चौधरी एवं सह -संयोजक डॉ. मीनाक्षी जायसवाल ने किया। कार्यक्रम का समापन  छात्र /छात्राओं एवं समस्त वक्तागणों को सर्टिफिकेट वितरण कर राष्ट्रगान से संपन्न हुआ। इस अवसर पर  संस्थान के डीन एकेडेमिक्स डॉ. अनिल कुमार सिंह सहित एम. सी. ए. तथा एम. बी. ए. संकाय के समस्त शिक्षक गण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *