Maharashtra Farmer Protest: सरकार के रोके नहीं रुक रहा मुंबई चलो किसान मार्च

0
Maharashtra Farmer Protest

Maharashtra Farmer Protest: महाराष्ट्र सरकार से नाराज किसानों का मार्च ठाणे जिले के कसारा शहर को पार कर मुंबई की ओर बढ़ रहा है। सूत्रों के मुताबिक किसान विधान भवन के बाहर शक्ति प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं। 2018 के बाद तीसरी बार किसानों का गुस्सा अपने चरम पर है और उन्होंने मार्च निकाला है। समझा जा रहा है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज आंदोलनकारी किसानों से मुलाकात कर सकते हैं।

किसानो के प्रदर्शन के बाद महाराष्ट्र सरकार ने संकटग्रस्त प्याज की खेती के लिए 300 प्रति कुंतल सब्सिडी देने की घोषणा की थी जिसे किसानों ने खैरात बताया था और सरकार के फैसले से गुस्साए किसानों ने सोमवार को नासिक से मुंबई तक पैदल मार्च प्रारंभ कर दिया था।

Maharashtra Farmer Protest को लेकर सूत्रों का कहना है कि किसान आम जनता और मीडिया का ध्यान अपनी ओर खींचने में कामयाब रहे हैं। यदि दोनों नेता उनसे नहीं मिलते हैं तो वह विधान भवन की घेराबंदी कर सकते हैं। ऐसे में मुंबई के हालात बिगड़ सकते हैं।

जारी हैं किसानों को मनाने की कोशिशें

10,000 से अधिक किसानों के मुंबई में आने की संभावना है। रैली में किसानों का जमावड़ा बढ़ता जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि वे मौजूदा बजट सत्र के दौरान विधान भवन के बाहर धरना देकर आंदोलन करेंगे। अपनी मांगों के समर्थन में उत्तरी महाराष्ट्र के नासिक जिले से मुंबई की ओर मार्च कर रहे हजारों किसान और आदिवासी बुधवार को ठाणे जिले में प्रवेश कर गए थे, हालांकि राज्य सरकार ने उनके साथ बातचीत के लिए दो मंत्रियों को नियुक्त किया है। बुधवार को आंदोलनकारी किसानों और दो मंत्रियों के बीच दौर की बातचीत हुई, जिसे सूत्रों के मुताबिक ‘सकारात्मक’ करार दिया गया था।

Maharashtra Farmer Protest 20 मार्च को पहुंचेगा मुंबई

लगातार तीखी होती गर्मी के बीच 40 डिग्री के करीब तापमान में इस मार्च में कई लोग नंगे पैर चल रहे हैं, उनके पैरों में जूते या चप्पल भी नहीं हैं। प्रदर्शनकारियों के 20 मार्च को मुंबई पहुंचने की संभावना है। ठाणे जिले की शाहपुर पुलिस ने कहा कि मोर्चा के सदस्य गुरुवार को मुंबई के लिए रवाना होने से पहले कलंब गांव में रुकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *