Heatwave: इस साल सारे रेकार्ड तोड़ देगी गर्मी, अब क्या होगा

0

Heatwave: ग्लोबल वार्मिंग और अल नीनो के चलते भारत में इस साल अप्रैल से जून के बीच भयानक गर्म हवाएं चलने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुताबिक भारत के अधिकांश हिस्से में अप्रैल और जून के बीच भीषण गर्मी पड़ती है। मौसम विभाग ने भारत में “अत्यधिक गर्मी” की चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार साल के इस समय अवधि में आमतौर पर देखी जाने वाली लू के दिनों की संख्या (More heatwave days) इस बार दोगुनी से भी अधिक होने की संभावना है।

Heatwave: मौसम विभाग की चेतावनी क्यों महत्वपूर्ण है

मौसम विभाग की ये चेतावनी ऐसे समय आई है जबकि देश में लोकतंत्र के सबसे बड़े उत्सव में चुनाव का माहौल है। आज पहले दिन की वोटिंग चल रही है। पूरे देश में चुनाव के दौरान दस हजार से अधिक रैलियां होने की संभावना है। जिसमें हजारों लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। जैसे जैसे गर्मी जोर पकड़ रही है लोगों के मतकेंद्रों तक पहुंचने में पसीने छूट रहे हैं। जिसका असर मतदान पर भी पड़ने की संभावना है।

19 अप्रैल से शुरू होगा मतदान, 1 जून को होगा समाप्त

अगले तीन महीनों में भयानक गर्मी पड़ने का अनुमान है। सरकारें और उनकी सारी मशीनरी झुलसा देने वाली गर्म हवाओं Heatwave से निपटने की तैयारी में जुट गई हैं। गर्मी से बड़ी संख्या में जनहानि की आशंका से तैयारी का स्तर कई गुना बढ़ा दिया गया है। गर्मी से निपटने के लिए केंद्र सरकार के स्तर पर एक बड़ी राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन योजना भी तैयार की गई है।

खौफनाक है लू हवाओं का अंजाम, ये राज्य रहेंगे सबसे गर्म

सामान्य गर्म दिनों में चार से आठ दिन की लू सबको हिला कर रख देती है लेकिन इस बार लू के दस से बीस दिनों तक जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक सबसे अधिक गर्मी की आशंका वाले क्षेत्र गुजरात, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक हैं, इसके बाद राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तरी छत्तीसगढ़, ओडिशा और आंध्र प्रदेश हैं। ऐसे में लोगों को चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने के लिए तो निकलना ही होगा।

महाराष्ट्र में लू ने ली थी 30 की जान

पिछले साल, महाराष्ट्र में महाराष्ट्र भूषण पुरस्कार समारोह के दौरान 30 लोगों की तेज़ गर्मी के कारण मौत हो गई थी। इस कार्यक्रम में लगभग दस लाख लोगों ने भाग लिया था, कार्यक्रम सुबह 11 बजे शुरू हुआ था और दोपहर 2 बजे समाप्त हुआ था। यह सबसे गर्म समय होता है। कार्यक्रम खारघर में 306 एकड़ के मैदान में आयोजित किया गया था। उस दिन पारा 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था।

जून 2023 से हर दिन बन रहा नया रेकार्ड

मौसम विभाग के अनुसार जून 2023 के बाद से हर दिन गर्मी का पारा अपना पिछड़ा रेकार्ड तोड़ रहा है जो कि चिंता की बात है। सामान्यतः अल नीनो दो से सात साल की अवधि में रिपीट करता है। इस बार पिछले सारे रेकार्ड टूटने की आशंका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *